शिवपुरी: शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना सीमा में निवास करने वाली एक 14 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां ने शिवपुरी एसपी को शिकायती आवेदन सौंपा है। इस आवेदन में सिरसौद थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने उसकी नाबालिग की अपहरण की रिपोर्ट नहीं लिखी और केवल आवेदन लेकर चलता कर दिया।
सिरसौद थाना सीमा में निवास करने वाली 14 साल की नाबालिग अपने घर से गायब हो गई। पीडिता ने मॉ ने शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ को एक शिकायती आवेदन दिया है, इस आवेदन के अनुसार आवेदनकर्ता अपने देवर के खेत पर गई थी। उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। उसे सूचना मिली की उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब हो गई.
जब वह घर वापस लौटी तो उसकी बेटी नही मिली और घर पर रखे 1 लाख 60 हजार रुपए, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमकी और आधा किलो चांदी की पायल लेकर गई भी गायब मिले। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे जानकारी मिली है कि टोंगरा गाँव में निवास करने वाले नीतेश रावत उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस घटना में राजा रावत निवासी ग्राम चक की भूमिका पर भी संदेह जताया गया है। वर्तमान में दोनों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं।
