ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा सहित पाँच पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर कर दिए गए हैं। थाने में मारपीट का आरोप लगा है। रात को थाने में हुआ विवाद टीआई को भारी पड़ा है। दो पक्षों के विवाद में पुलिस भी कूदी तो दंड भुगतना पड़ा है।आरोप है कि गोला का मंदिर क्षेत्र में अपराध अनियंत्रित हो चुका था। सीसीटीवी में लाइव मारपीट क़ैद हुई है।
वकील के पूरे शरीर पर चोट के निशान है। रात तक पुलिस अधिकारी परेशान रहे। बीती रात मांस मदिरा का सेवन करने वालों के बीच विवाद हुआ जिसमें चिकन करी की जगह फिश करी मिलने से शुरू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया जब मामला गोले का मंदिर थाने में पहुंचा तो वहां भी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। अब सवाल उठता है कि आधी रात को नॉनवेज की दुकाने कैसे खुली मिली, क्या प्रशासन को इन दुकानों का समय निर्धारित करना चाहिए।
