जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

छतरपुर: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 34 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोरिया मोहल्ला निवासी शरमन कोरी को सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद कई बार डॉक्टर को बुलाने की सूचना दी गई, लेकिन कोई चिकित्सक समय पर नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि डॉक्टर की गैरमौजूदगी में नर्स ने दवा और इंजेक्शन दिया, जिसके बाद शरमन की हालत और बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। उनका कहना है कि यदि समय पर डॉक्टर मरीज का उपचार करते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Next Post

डी पी सी गठन के लिए प्रस्ताव पारित

Wed Jul 8 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के अंतर्गत प्रदेश के अंतर्गत आने वाले निगमों, मण्डलों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा स्थानीय निकायों को पदोन्नति के संबंध में समुचित निर्णय लेने के लिए सक्षम किया गया है।जिस संबंध में संघ अजाक्स व आकाश के मांग के […]

You May Like