जबलपुर: मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के अंतर्गत प्रदेश के अंतर्गत आने वाले निगमों, मण्डलों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा स्थानीय निकायों को पदोन्नति के संबंध में समुचित निर्णय लेने के लिए सक्षम किया गया है।जिस संबंध में संघ अजाक्स व आकाश के मांग के आधार पर निवेदन अनुसार आयुक्त द्वारा डीपीसी प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नतियों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए।
संबंधित विभाग को अविलंब कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र लखेरा, प्रांतीय महासचिव नगरीय निकाय प्रकोष्ठ म.प्र. एवं आकाश नगर ब्लाक अध्यक्ष सेख लाल आमों, संभागीय अध्यक्ष, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ जबलपुर संभाग म.प्र. वरिष्ठ सदस्य सीएल मरावी, पवन सिंह बरकड़े, विनोद धुर्वे, भानसिंह तेकाम, गुलाब सिंह इनवाती, महेन्द्र कोरी, अजीत तंतुवाय, रविकांत पुसाम, मुन्ना परस्ते, रीतेश धुर्वे, छुट्टन मरावी, अकबर अली, राजकुमार बमन आदि अजाक्स के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
