जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया प्रेम सागर रोड के पास ऑटो चालक को रोककर उस पर चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाक जारी है।हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि राजेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ शिव ठाकुर 36 वर्ष निवासी प्रेम सागर करिया पाथर रोड हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाते है।
सुबह 11 बजे आटो से रद्दी चौकी अपने घर जा रहा था, भानतलैया प्रेम सागर रोड के पास पहुंचा जहॉ अनिकेत केवट एवं प्रकाश उर्फ उर्फ चपटा, सूजल केवट, नमन केवट आकर उसकी आटो रोक लिये एवं चारो बोले आटो चलाना है तो रोज 500 रूपये देना पडेगा, उसने रूपये देने से मना किया तो अनिकेत ने डण्डे से उसके आटो के कांच तोड दिये, वह आटो से उतरकर भागने लगा तो नमन एवं सुजल ने उसे पत्थर मारा, अनिकेत एवं प्रकाश ने चाकू से हमला कर पैर एवं कमर, में चोटे पहुंचा दी चारों बोले रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे एवं भाग गये।
पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं प्रकाश उर्फ चपटा अग्रवाल को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर कमर में दाहिने तरफ 12 बोर का कट्टा खोंसे तथा पहनी हुयी जर्किन के वायें जेब में एक कारतूस रखे मिला। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ हत्या, अवैध वसूली मारपीट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 31 अपराध दर्ज है।
