जबलपुर: मदन महल रेल्वे स्टेशन 01 नंबर पर कार सवार बदमाशों ने जीजा-साले पर झारा से हमला कर कढाई का तेल उड़ेल दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक यश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पोली कैंप कम्पनी में सीनियर मैनेजर के पद पर भोपाल में है। अभी कुछ दिन पहले उसका ट्रान्सफर जबलपुर हुआ है उसकी ससुराल दमोहनाका पारिजात बिल्डिंग के पास है।
कल भोपाल स्टेशन से पत्नि वंशिका साहू के साथ ट्रेन से जबलपुर आया और मदन महल रेल्वे स्टेशन 01 नंबर पर उतरा जहां उसका साला प्रखर साहू उसकी कार क्रमांक एमपी 04 सीडब्ल्यू 5198 को लेकर उसे रिसीव करने आया था। स्टेशन के बाहर आया तो देखा कि साले प्रखर की गिरवान कुछ लडक़े पकड़े थे तुरंत कार के पास पहुंचा तो दोनों लडक़े साले प्रखर साहू से बोले कि दो हजार रूपये शराब पीने के लिए दो उसने मना किया तो लडक़ो में एक लडक़ा प्रखर को तमाचा मारा।
उसे रोकने की कोशिश किया तो दोनो लडक़े पत्नी का बैग फेंक दिये और झूमा झपटी करने लगे उसे सिर पर पत्थर मारा और कार से भागने लगे। पत्नि वंशिका और साला प्रखर साहू बीच बचाव के लिए दौड़े तो वही ठेला में रखी कढ़ाई का तेल डाल दिये और उसी ठेला का लोहे का झारा उठाकर हमला कर उसे एवं उसके साले को चोट पहुंचा दी। दोनों लडक़ों के नाम प्रसन्न सिंह रघुवंशी और नितिन रघुवंशी है।
