पुलिस लाइन कालोनी में पाइप लाइन टूटने से भरा पानी

रीवा: पीटीएस स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी के अंदर चल रहे भवन निर्माण के दौरान पानी की मेन पाइप लाइन ही फूट गई.पाइप लाइन फूटने की वजह से ना सिर्फ कॉलोनी सहित आसपास के इलाके की जलापूर्ति बाधित हुई बल्कि इलाके में जलभराव होने से पानी घरों में जा घुसा है और तो और आसपास स्थित सैप्टिक टैक भी ओवर फ्लो हो गए है जिसके चलते टैक का पानी भी घरों में प्रवेश कर गया. हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पाइप लाइन का आधा अधूरा कार्य किया गया, जिससे हालात अभी भी ज्यों का त्यों बने हुए है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुधार कार्य करने आए इंजीनियर और कर्मचारी आधा अधूरा काम कर छोड़ गए है, जिसके चलते आज सुबह भी घरों में पानी सप्लाई नहीं हो सकी. फिलहाल स्थानीय लोगों ने इसे घोर लापरवाही बताया है. बता दे कि फूटी हुई पाइप लाइन में दूषित पानी ने भी प्रवेश कर लिया है, जिससे लोग अब दूषित पानी को लेकर भी भयभीत है. हालांकि पुलिस कॉलोनी वासियों ने विभाग के उच्च अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया है, जिनके द्वारा भी सुधार का आश्वासन दिया गया है लेकिन आज दोपहर तक कोई भी सुधार कार्य करने मौके पर नहीं पहुंचा. घरों में सैप्टिक टैक का मलवा तक पानी के साथ घुसा है

Next Post

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Thu Jan 15 , 2026
भोपाल: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अस्पताल भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। […]

You May Like