
भोपाल। सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने राजगढ से एमपी बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के साथ जालसाजी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो (मोनो) का उपयोग कर, टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर बच्चों को 10वीं और 12वीं का पेपर देने का झांसा देकर रूपये ऐंठे थे.
पुलिस के मुताबिक आरोपी अरूण मालवीय ने टेलीग्राम एप पर एमपी बोर्ड पेपर लीक नाम का ग्रुप बनाकर उसमें 10वीं,12वी के बच्चों को वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर 500/ से 1000/- -रू खातों में रुपये ले रहा था. अरूण ने इसके लिए प्रायवेट ग्रुप में एड कर प्रश्न पत्र उपलब्ध करा रहा था. मिलने वाले रुपये टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त फर्जी खातो में क्यू आर कोड के माध्यम से वह ले रहा था. विद्यार्थियों के साथ हो रहे फर्जीवाड़े की जानकारी साइबर क्राइम ब्रांच को मिली. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की.
सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम ने त्वरित कार्यवाही कर मिले साक्ष्यों और तकनीकी एनालिसिस के आधार पर, टेलीग्राम एप पर दिखे इस ग्रुप के आरोपी को ग्राम खुजनेर जिला राजगढ से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से 1 मोबाईल फोन , 2 सिमकार्ड भी जब्त किया है. पुलिस ने विद्यार्थियों से यह भी अपील की है कि सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 और राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर सूचना दी जा सकती है.
पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) डा मोनिंका शुक्ला एवं पुलिस उपायुक्त अपराध – अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त, शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सायबर सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में सायबर क्राईम ब्रान्च भोपाल की टीम ने कार्रवाई की.
