किराएदार सत्यापन के नाम पर रिश्वत का वीडियो वायरल, होमगार्ड सैनिक पर गिरी गाज

इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में किराएदार सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले में संबंधित होमगार्ड सैनिक को थाने से हटाकर विभाग को वापस भेज दिया है, जबकि जांच एसीपी स्तर पर सौंपी गई है.

एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. मामले में किराएदार सत्यापन के लिए पहुंचे लोगों से होमगार्ड सैनिक संजय भदौरिया द्वारा कथित रूप से अवैध राशि की मांग की जा रही थी. इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद तत्काल संज्ञान लिया. अधिकारियों ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित होमगार्ड को थाने से हटाकर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच एसीपी स्तर पर की जा रही है. गौरतलब है कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में रहा है, जहां पहले भी गंभीर मामले सामने आ चुके हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, थाना प्रदर्शन रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज की गई है.

Next Post

तपती धूप और लू के बीच स्कूल से लौट रहे नौनिहाल, अभिभावकों ने की समय बदलने की मांग 

Fri Apr 17 , 2026
बेगमगंज। गर्मी में विद्यालय के समय बदले जाने के बावजूद स्कूली बच्चों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा है। विगत कई दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। कड़ी धूप व उमस के कारण स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। जिस वजह से विद्यालयों […]

You May Like