तपती धूप और लू के बीच स्कूल से लौट रहे नौनिहाल, अभिभावकों ने की समय बदलने की मांग 

बेगमगंज। गर्मी में विद्यालय के समय बदले जाने के बावजूद स्कूली बच्चों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा है। विगत कई दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। कड़ी धूप व उमस के कारण स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। जिस वजह से विद्यालयों में पूर्व की तुलना में बच्चों की उपस्थिति पर भी असर पड़ रहा है। शुक्रवार को विद्यालयों से छुट्टी के वक्त अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों की समय सारणी 8:00 बजे सुबह से दोपहर 1:30 बजे तक की गई है। सुबह बच्चे सहज रुप से विद्यालय पहुंच जाते हैं। लेकिन लौटते भक्त बुरा हाल होता है।

दोपहर में छुट्टी के बाद तपती धूप में घर वापस लौटने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि तापमान भले ही 40 डिग्री सेल्सियस रहे परंतु उमस की वजह से गर्मी का अहसास 42 डिग्री सेल्सियस का महसूस हो रहा है। विद्यालय में पंखे तो हैं पर बिजली की आंख मिचौली बच्चों के लिए और भी कष्टदायी सिद्ध हो रही है। क्या कहते हैं अभिभावक

आलोक श्रीवास्तव,नीरज गौर

ने कहा कि गर्मी में बच्चे स्कूल से आते समय परेशान होते हैं वहीं छोटे-छोटे बच्चों को परिवार की महिलाएं या पालक लेने जाते हैं तो उन्हें भी काफी सुविधा होती है पालक इमारत राज ने बताया कि अधिकांश बच्चों को विद्यालय आने-जाने के लिए निजी परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। ऐसे में दोपहर में तेज धूप में पैदल या साधारण वाहनों से घर लौटना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक का समय करने से बच्चों की गर्मी से सुरक्षा हो सकेगी। वहीं अन्य पालिकों ने कलेक्टर से समय परिवर्तन करने की मांग की है।

इनका कहना है

अभी तक ऊपर से वरिष्ठ कार्यालय से स्कूलों का समय परिवर्तन के कोई आदेश नहीं आए है,गर्मी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर लेते है।

राजेंद्र श्रीवास्तव

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बेगमगंज

Next Post

जमीन के विवाद ने ली जान: सेवानिवृत्त जवान की लाठियों से पीटकर हत्या, गांव में तनाव

Fri Apr 17 , 2026
बैतूल। पुरानी रंजिश के चलते एक पूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार घटना आज सुबह बरसाली गांव में हुई। मृतक […]

You May Like