आदर्श महाविद्यालय का नाम अब भूरिया महाविद्यालय होगा 

झाबुआ। स्थानीय शासकीय आदर्श महाविद्यालय का नाम अब वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सांसद स्व. दिलीपसिंह भूरिया के नाम पर रखा गया है। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा जिला स्तरीय समिति को राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध महापुरुषों अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के महापुरुषों एवं स्थानीय सम्माननीय नागरिकों के नाम शासन द्वारा निर्मित अधोसंरचना के पड़ कार्यों, भवन, संस्था या सार्वजनिक स्थल का नामकरण करने के लिए अधिकार सौंपे गए हैं। इसी आधार पर जिला स्तरीय समिति द्वारा सर्वसम्मति से शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ का नामकरण दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श महाविद्यालय किए जाने का निर्णय लिया है। समिति द्वारा लिए गए निर्णय के पश्चात अब दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श महाविद्यालय पढ़ा एवं लिखा जाएगा। स्व. भूरिया ने जिले के जनजातीय समाज की भलाई व क्षेत्र के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये थे। जिले को कई सौगात दी थी। जिसे आज भी जनसामान्य याद करते है।

Next Post

यहां एक दिन का पाठ करवाने सालों पहले हो जाती है बुकिंग

Sat Apr 19 , 2025
सुसनेर।श्री खेडापति हनुमान मठ मंदिर, शहर का एक ऐसा मंदिर जिसके प्रति नगर ही नही अपुति क्षेत्रवासियों की आस्था तेजी से बढती जा रही है. यहां पर धर्म की अलख जगाने हेतु बीते कई वर्षो से अनेक प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं. इन्हीं में से एक है श्री […]

You May Like