
सुसनेर।श्री खेडापति हनुमान मठ मंदिर, शहर का एक ऐसा मंदिर जिसके प्रति नगर ही नही अपुति क्षेत्रवासियों की आस्था तेजी से बढती जा रही है.
यहां पर धर्म की अलख जगाने हेतु बीते कई वर्षो से अनेक प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं. इन्हीं में से एक है श्री रामचरितमानस का पाठ जो की 6 वर्ष से जारी है मौसम 44 डिग्री का हो या सर्दी में 4 से 5 डिग्री, लेकिन यहां श्री श्री रामचरितमानस पाठ में ठहराव नहीं आया है. युवाओं को धर्म, संस्कृति से जोडऩे के लिए इसकी शुरुआत की गई थी, अब साथ में देश में सुख व समृद्धि को भी जोड़ लिया गया. 2020 से शुरू किया श्री रामचरितमानस आज भी जारी है. नगरवासी यहां 24 घंटे श्री रामचरितमानस का पाठ करने बारी बारी से पहुंचते हैं. श्री खेडापति हनुमान मठ मंदिर समिति के इस प्रयास ने धर्म और संस्कृति के प्रति ऐसी अलख जगा दी है की आज अपनी और या परिवार के किसी भी सदस्य की स्मृति अथवा जन्मदिन पर एक दिन का पाठ करवाने के लिए साल भर पहले से बुकिंग हो जाती है.
सोशल मीडिया का भी उपयोग
इस अखंड पाठ का उद्देश्य युवा पीढ़ी को रामचरितमानस और मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम के आदर्शो और सिद्धांतों से परिचित करवाना है. मोबाइल के इस युग में युवा सही मार्ग पर चलें, यही इसका उद्देश्य है. इसलिए मंदिर की हर एक धार्मिक गतिविधि को सोशल मीडिया के फेसबुक, इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर भी डाला जा रहा है. नगरवासी घर बैठे पर मंदिर के दर्शन, आरती व पाठ का लाभ उठा रहे हैं. इसकी जिम्मेदारी विकास कुमावत व अन्य युवाओं ने संभाल रखी है।
