जबलपुर: बरगी मेें बेखौफ लुटेरों की गैंग ने जमकर उपद्रव मचाया। चार राहगीरों को रोकने के बाद चाकू अड़ाने के साथ उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बाइक, नगदी, मोबाइलों, को लूटकर फरार हो गए। एक साथ ही चार लूटपाट के बाद हडक़ंप मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बरगी थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हेमंत बर्मन 42 वर्ष निवासी ग्राम रैपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेती बाड़ी सब्जी का काम करता है। सुबह 4 बजे अपने घर से मैथी की भाजी (सब्जी) लेकर जबलपुर सब्जी मंडी अपनी स्कूटी एक्सेस नम्बर एमपी जेड यू 5474 से जा रहा था, जैसे ही बरगी रेस्ट एरिया पार किया पीछे से एक मोटर सायकिल में तीन लडक़े आये और उसकी गाड़ी के सामने मोटर सायकिल लगाई, तीनों लडक़ो ने धमकाया, झूमाझामी करने लगे, उनमे से एक लडक़े ने उसका मोबाइल एवं बाइक छीनकर जबलपुर तरफ भाग गये।
ओवरटेक कर रोका, थप्पड़, मारे, लूटा
हरिओम कुलस्ते 48 वर्ष निवासी ग्राम तिन्सा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैथी भाजी को बोरी में भरकर अपनी प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड एस 2523 में पीछे बंाधकर शुक्रवार सुबह लगभग 4-30 बजे सब्जी मंडी जबलपुर बेचने के लिये निकला था, लगभग 5-10 बजे के पहले नागपुर जबलपुर एनएच 34 रोड़ चुरिया पोल्ट्री फार्म के सामने बरगी पहुॅचा तभी पीछे से एक मोटर सायकल में सवार तीन लडक़े आये जो उसे ओवरटेक कर रोक लिये और तीनों मोटर सायकल से उतरे एक लडक़े ने उसके गर्दन में चाकू अड़ा लिया दूसरा लडक़ा गाल में थप्पड़ मारने लगा, तीसरे लडक़े ने उसकी जेब में हाथ डालकर उसके पैसे एवं मोबाइल निकाल लिये तो वह मोटर सायकल से उतरा तो तीनों लडक़े उसके साथ मारपीट करने लगे और उसकी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेडएस 2523 को छुड़ा लिये।
हरिओम-परमानंद भी हुए लूट का शिकार-
लुटेरों ने हरिओम कुलस्ते के पीछे पीछे आ रहे एक व्यक्ति को और रोककर मारपीट कर मोबाइल एवं पर्स से नगदी 15 हजार रूपये लूट लिये। एक अन्य व्यक्ति परमानंद पटैल 42 वर्ष निवासी हर्रई थावरी धनौरा रोड़ सिवनी के साथ भी मारपीट कर मोबाइल, पर्स एवं नगदी 15 हजार रूपये लूट लिये, मारपीट से उसके गाल एवं पीठ में चोट आई है।
