जबलपुर: कुंडम थाना क्षेत्र में 21अक्टूबर को हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अब हत्या की धाराएं बढाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति सविता काछी 36 वर्ष निवासी कुण्डम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अक्टूबर को उसके पति रामजी काछी 44 वर्ष के साथ बब्बन साहू एवं अन्य 2 व्यक्तियों द्वारा झगडा कर मारपीट की गयी थी
जिससे उसके पति को चोटे आ गयी थी जिनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था, शुक्रवार को दौरान उपचार के उसके पति रामजी काछी की मौत हो गई। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। मामले में अब हत्या की धाराएं बढाई जायेगी।
