
बैतूल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को बैतूल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास स्थान पहुंचकर उनकी दिवंगत सुपुत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे हेमंत खंडेलवाल के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और उनके परिजनों के साथ बैठकर दुख की इस घड़ी में उनका ढांढस बंधाया।
चौहान ने कहा कि परिवार के लिए यह अत्यंत दुखद और कठिन समय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और खंडेलवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन के बाद लगातार राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग बैतूल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
