टोक्यो, 12 अगस्त (वार्ता) जापान के क्यूशू क्षेत्र में मंगलवार को मौसमी तूफान के कारण रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई जिससे कागोशिमा, कुमामोटो और फुकुओका प्रान्तों में तीन लोगों की मौत की खबर है।
राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित भूस्खलन और नदी में आई बाढ़ में फंस गए थे। इसके अलावा, इशिकावा प्रान्त में सड़क धंसने से एक वाहन गिर गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी होने के कारण आपातकालीन दल बचाव और राहत अभियान जारी रखे हुए हैं।
Next Post
बीजाडांडी में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन
Tue Aug 12 , 2025
बीजाडांडी। मंगलवार को विकासखण्ड बीजाडांडी के मॉडल स्कूल एवं कन्या परिसर में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मप्र जन अभियान परिषद के सलाहकार शिवनारायण पटेल, संभाग समन्वयक रवि प्रसाद बर्मन, जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी, विकासखण्ड समन्वयक मंजुलता पांडेय सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम […]

You May Like
-
3 months ago
साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस पर ड्रोन हमला
-
8 months ago
अक्षर को लगी चोट, पाकिस्तान मैच में खेलना संदिग्ध
-
5 months ago
दो सूने घरों के टूटे ताले
