जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत बेल का बाड़ा मोतीनाला वार्ड में पड़ोसी ने गुंडागर्दी दिखाते हुए छात्रा के साथ मारपीट कर न केवल उसे धमकाया बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित के की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से जानकारी के अनुसार बेल का बाड़ा निवासी युवती बीए की छात्रा है। जिसके घर के सामने रहने वाला रोहित रैकवार अक्सर शराब पीकर उनसे बिना वजह अभद्रता है। पड़ोसी समझकर शांत रहती थी।
युवती के पास रोहित के भाई सुमित का फोन आया। जिसने बताया कि रोहित उसका फोन नहीं उठा रहा है, उसे जाकर बता दें। जब युवती उसे जगाने उसके घर गई, तो रोहित सो रहा था। उसे उठाने की कोशिश करने के बाद जब वापस अपने घर आने लगी, तभी रोहित वहां आ धमका और पीडि़ता से उलझ गया। झूमा-झपटी के साथ हाथ-घूंसे से मारपीट की। इस हमले में युवती का सूट फट गया। मारपीट से युवती को चोटें आ गई। चीख-पुकार सुनकर जब मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीडि़ता परिजनों के साथ हनुमानताल थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
