भितरवार: घरेलू विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक महिला के साथ उसके ही पति ने मारपीट कर गाली-गलौज की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 307/26 में धारा 115(2) एवं 296(बी) बीएनएस के तहत आरोपी मेहरवान सिंह रावत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक मुलायम कर रहे हैं।
