जबलपुर: साहब..दो दिन पूर्व में पुत्र और उसके दोस्त के साथ पांच बदमाशों ने मारपीट करते हुए चाकूबाजी की थी। पुलिस ने सिर्फ दो पर कार्रवाई की गई है तीन पर राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं की गई है। ये शिकायत करते हुए पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
शिकायतकर्ता मोहम्मद रईस पिता अब्दुल रशीद निवासी बड़ी मदार टेकरी निवासी 42 वर्षीय ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके पुत्र मोहम्मद मुशाहिद 17 वर्ष एवं पड़ोसी मोहम्मद आसिफ 16 वर्ष रात्रि 11 बजे पैसे लेने जा रहे थे तभी गोलू गोल्डर, अल्ताफ, छोटू गोल्डन, मुख्तार, शाहिद का पुत्र राजा को धक्का लगने पर विवाद करने लगे। विरोध करने पर एक राय होकर चाकू निकाल आसिफ पर हमला कर दिया। बीच बचाव के दौरान मुशाहिद को घसीटकर हाथ मुक्कों से पीटा। हनुमानताल पुलिस द्वारा दो लोगों पर अपराध दर्ज किया गया तीन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। पीडि़त ने न्याय की गुहार लगाने के साथ कार्रवाई की मांग की है।
