जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत एसकेआर रेसीडेंसी की चौथी मंजिल से मंगलवार को एक महिला की गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका किसी हादसे का शिकार हुई है या उसने सुसाइड किया है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल पर छानबीन कर रही है ।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोराबाजार आरकेआर रेसीडेंसी में आशीष कुशवाहा पत्नी रिया रमानी 35 वर्षीय और पांच साल की बेटी के साथ रहता है।
आशीष मनेरी की एक फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार को रिया अचानक चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आ गई। गार्ड ने देखा तो इसकी सूचना तुरंत आशीष को दी सूचना मिलते ही वे नीचे उतरे तो देखा कि पत्नी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी जिसे आनन-फानन में तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
गोराबाजार थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी ने बताया कि महिला की गिरने से मौत हुई है। मामले की जांच जारी है बयान दर्ज नहीं हो सके है विस्तृत छानबीन के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। साथ ही सोसायटी में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को भी खंगाला। सोसायटी में रहने वालों से भी पूछताछ की लेकिन इसका पता नहीं चल सका कि रिया किन परिस्थितियों में गिरी है।
2018 में की थी लव मैरिज, हत्या की भी आशंका
पुलिस के मुताबिक रिया और आशीष ने 2018 में लव मैरिज की थी। पुलिस ने मृतिका का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। जिसकी भी जांच होगी। साथ ही मृतिका के परिजनों, कॉलोनीवासियों के बयान दर्ज होगे जिसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि मृतिका ने आत्महत्या की है या किसी हादसे का शिकार हुई। हत्या की आशंका भी जांच चल रही है।
