जबलपुर:पाटन थाना अंतर्गत ग्राम गाडाघाट में एक खूंखार श्वान ने स्कूल से घर लौट रही बालिका पर अटैक करते हुए उसे काट लिया। हमले में वे खून से लथपथ हो गई। चीख पुकार सुनरकर परिजन दौड़े और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार किया गया। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।
पाटन पुलिस ने बताया कि शेख जाहिद निवासी ग्राम गाडाघाट की की बेटी हुमेरा 10 वर्ष गांव के स्कूल से घर आ रही थी हारुम के घर सामने उसका पालतू कुत्ता काले रंग जिसको वह और उसके परिवार के लोग बांध कर नहीं रखे थे खुल्ला बैठा था। हारुम की लापरवाही से कुत्ता दौड़कर हुमेरा को दाहिने तरफ कमर में काट लिया जिससे उसे चोटें आ गई। पुलिस ने श्वान मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है
