झूले पर धक्का लगने की बात पर भिड़े युवा, दो जख्मी

खरगोन। शहर के कसरावद रोड पर चल रहे मेले में बीती रात कुछ युवाओं का नाव झूले पर धक्का लगने की बात पर हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट में दो भाई जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो को सिर में गंभीर चोंटें आई है।

उपचाररत शेजाद पिता आशिक शेख ने पुलिस को कि शिकायत में बताया कि वह पठानवाडी रहता है। मंगलवार शाम वह बड़े पापा के बेटे अजहर शेख के साथ मेले में गया था। रात करीब 10 बजे नाव झूले पर साथ बैठे युवक को धक्का लग गया, जिससे वह विवाद करने लगा। जब मेले के गेट नंबर दो से हम दोनो भाई वापस घर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान कालू कुछ अन्य दोस्तों को लेकर आया और हम दोनों भाईयों के साथ मारपीट करने लगे। उनके हाथ में नुकीलें सामान और लोहे की रॉड भी थी। सिर में रॉड से वार करने के कारण अजहर के सिर से खून बहने लगा, इसके बाद मेरे सिर पर भी वार किया। दोनो भाई लहुलुहान हालत में जैसे- तैसे वहां से भाग निकले। पुलिस ने शहजाद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

Next Post

लोकायुक्त की रेड में धनकुबेर निकला शिक्षक

Wed Feb 5 , 2025
आवास, फार्म हाउस में छापा, 100 प्रतिशत से अधिक की आय से अधिक संपत्ति   जबलपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित मामले में लोकायुक्त टीम ने बुधवार सुबह एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बरखेरा मेेंं पदस्थ शिक्षक के आवास और फार्म हाउस में छापा मार कार्यवाही कर दी। जिसमें शिक्षक धनकुबेर निकला। […]

You May Like