राशिफल-पंचांग : 16 जुलाई 2025

पंचांग 16 जुलाई 2025:-

रा.मि. 25 संवत् 2082 श्रावण कृष्ण षष्ठी बुधवासरे रात 8/0, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे प्रात: 5/52 तदुपरि उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे रातअंत 4/47 शोभान योगे दिन 12/43, गर करणे सू.उ. 5/17 सू.अ. 6/43, चन्द्रचार मीन, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 16 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में निर्धारित कार्यो में आकस्मिक रूकावट आयेंगी, व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है, व्यय में वृद्धि होगी, मानसिक अशांति रहेगी, वर्ष के मध्य में शासन से लाभ प्राप्त होगा, व्यक्तित्व का विकास होगा, सामाजिककार्यो में ख्याति प्राप्त होगी, वर्ष के अन्त में भागदौड़ से सफलता प्राप्त होगी, आर्थिक कार्यो में लाभ प्राप्त होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में आकस्मिक रूकावट आयेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ विवाद होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ प्राप्त होगा, तथा व्यक्तिगत संबंधों में मनमुटाव हो सकता है, सिंह राशि के व्यक्तियों को यात्रा आदि से सतर्कता बांछनीय, सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम की अधिकता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियोंको प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों की आर्थिक उन्नति होगी, सफलता मिलेगी.

————————————————-

आज का भविष्य- बुधवार 16 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शांत स्वाभिमानी अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला सक्रिय होगा, इसको जब क्रोध आयेगा, तो शीघ्र शांत नहीं होगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. अन्याय को कभी सहन नहीं करेगा. शिक्षासाधारण होगी. स्वतंत्र व्यवसाय करेगा.

————————————————-

मेष- धन संबंधी मामले में सावधानी पूर्वक निर्णय करें. रोगी की चिन्ता रहेगी. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा. सोचे हुये कार्य बनने का योग है.

वृषभ- सामूहिक कार्य में सबकी सलाह से रावणे बढऩा जरूरी है. मित्रों का साथ लाभकारी रहेगा. मानसिक सुख शांति रहेगी. लाभ मिलने का योग है. आय भी संतोषजनक रहेगी.

मिथुन- धार्मिक आस्था बढ़ेगी. पिछले अनुभवों से सबक लेकर रावणे बढ़ें. साहसिक कार्य बनेगा. किसी व्यक्ति से प्रसननता होगी. दायित्वों की पूर्ति होगी.

कर्क- जोखिम के कार्यो से दूर रहें. बातचीत में नरमी बरतें. किसी परीक्षा में सफलता मिलेगी. रोगी की चिन्ता रहेगी. खर्च विशेष होगा.

सिंह- सही वक्त पर फैसला लेने से नुकसान होगा.भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. नया कार्य मिलने का योग है. सुख सौहाद्र्र बना रहेगा.

कन्या- नौकरी में रहे व्यक्ति नये विकल्पों की तलाश में रहेंगे. मनोबल बना रहेगा. पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा. दूर की यात्रा हो सकती है.

तुला- नये सौदे व्यापार में मजबूती प्रदान करेंगे. व्यापारिक लेनदेन में सफलता मिलेगी. कार्यो का समाधान होगा. पूज्य व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा.

वृश्चिक- आय के नये साधन जुड़ेंगे. कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी. समय का ध्यान रखें. कुछ नये आयोजनों का विस्तार होगा. साहस बना रहेगा.

धनु- पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेगा. लक्ष्य की अधिकता रहेगी. अनावश्यक कार्यो कोटालें. खर्च की अधिकता रहेगी.

मकर- कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाये रखने के लिये सख्ती रखना पडेगी, जिससे सहयोगी नाराज होंगे. आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. रमणीक स्थल की सैर होगी.

कुम्भ- प्रतिभा के बल पर कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में सफलता मिलेगी. पुराना कार्य निपटेगा. रोजगार संबंधी समाचार मिलेगा. अनावश्यक खर्च को टालें.

मीन- खर्च की अधिकता से कर्ज लेना पड़ सकता है. पारिवारिक यात्रा होगी. धार्मिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी. रोजगार समाचार मिलेगा. कोई कामकाज विशेष होगा.

————————————————-

व्यापार-भविष्य:

श्रावण कृष्ण षष्ठी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, शक्कर, में तेजी का योग है. गेहॅू, जौ, चना, आदि अनाजों में नरमी रहेगी. वायदा विचार आज पिछले दिन के भाव ऊँचे रहेंगे. उसी में तेजी होगी. भाग्यांक 3633 है.

————————————————-

Next Post

समोसे , जलेबी और चेतावनी ....!

Wed Jul 16 , 2025
केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समोसा, जलेबी, वडा पाव इत्यादि खाद्य पदार्थों पर चेतावनी देने के निर्देश दिए हैं कि इसमें कितनी तेल और शुगर वापरी गई है. भारत एक युवा देश है लेकिन हमारे युवा जंक फूड और अस्वास्थ्यकारक खाद्य पदार्थ खाने के […]

You May Like