ग्वालियर: जिले के उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनिरुद्ध चौहान का चयन देश की प्रतिष्ठित गोपीचंद फुलेला बैडमिंटन अकादमी में हुआ है। यह चयन अनिरुद्ध की निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का प्रतिफल है।अनिरुद्ध चौहान के चयन पर उनके कोच ने कहा कि अनिरुद्ध में प्रारंभ से ही असाधारण खेल प्रतिभा दिखाई दी, जिसे निरंतर प्रशिक्षण और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रखा है।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने भी अनिरुद्ध चौहान को बधाई देते हुए उनकी सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी न केवल ग्वालियर बल्कि मध्य प्रदेश का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। नगर निगम आयुक्त ने आशा व्यक्त की कि अनिरुद्ध आगे भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। गोपीचंद फुलेला अकादमी में चयन के साथ ही अनिरुद्ध चौहान को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, संसाधन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
