गहोई दिवस पर निकलेगा चल समारोह, समाज बंधुओ का होगा सम्मान

ग्वालियर: गहोई वैश्य समाज द्वारा गहोई दिवस के उपलक्ष में कल रविवार 18 जनवरी को शोभा यात्रा एवं चल समारोह निकाला जाएगा। यह चल समारोह सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ सनातन धर्म मंदिर अचलेश्वर रोड पर समाप्त होगा। शोभायात्रा व चल समारोह का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। उक्त जानकारी अशोक कस्तवार, दिलीप तपा, महेश नीखरा, ओम प्रकाश सेठ ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा विशेष अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाहा, सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, महापौर शोभा सिकरवार, श्याम बिहारी गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, विधायक सतीश सिंह सिकरवार, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल होंगे। इस अवसर पर समाज द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कर्ष कार्यों को लेकर समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम 18 जनवरी को रंग महल गार्डन में आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

अनुशासनहीनता के आरोप में शिवपुरी के 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी

Sat Jan 17 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल और नरवर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपस में संगठन विस्तार को लेकर काफी विवाद चल रहा हैं। वहीं मोहित अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए, जिसके बाद जिले की […]

You May Like