इंदौर: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का पहली बार शहर में प्रस्तावित आगमन को लेकर शहर की स्वच्छता और सुंदरता खराब कर दी है. पूरा शहर स्थानीय धनपति और पद पाने की होड़ करने वालों ने बैनर पोस्टर से ऐसे पाट दिया है, जैसे कोई अवतार आ रहे हैं.प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष श्याम टेलर इंदौर आ रहे हैं. उनके आगमन पर शहर शहर में साइकिल रैली में बैनर पोस्टर से ताकत दिखाने के होड़ लगी है.
स्थानीय सांसद, विधायक और महापौर समर्थकों ने प्रदेश और नगर में पद पाने के लिए शहर मुख्य चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को बैनर पोस्टर टांग कर शहर की स्वच्छता और सुंदरता पर सवाल खड़े कर दिए है.भाजयुमो प्रदेश और नगर में पद पाने के लिए शक्ति प्रदर्शन होड़ मची है और शहर में बैनर पोस्टर झोन बना दिए गए है. खास बात यह जा है कि बैनर पोस्टर लगाने के लिए सरकारी संपत्तियों जमकर उपयोग किया है, जिसमें स्ट्रीट लाइट खंबे, शौचालय, चौराहों पर सार्वजनिक स्थल शामिल है.
निगम अनुमति बनी सवाल
नगर निगम ने यदि अनुमति दी है तो कैसे? शहर में सरकारी संपत्तियों का उपयोग प्रचार प्रसार करने के लिए अनुमति कब से दी जाने लगी है? यदि निगम ने अनुमति नहीं दी है तो शहर के स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को खराब कर रहे बैनर पोस्टर हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
