
जबलपुर। मानसून की दस्तक के साथ ही जबलपुर में बारिश का दौर जारी है रिमझिम बारिश के साथ रुक-रुक कर फ़ुहारें चल रही है इसके साथ ही जर्जर मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
आज सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है। सुबह हनुमान ताल में जहां जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा गिरा तो वही मानस भवन स्मार्ट सिटी ऑफिस के सामने दो पेड़ गिरे जिसमें बिजली तार भी नीचे गिर गए। उसके चलते बिजली सप्लाई भी बाधित हुई।
