दूल्हे की घोड़ी पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक से मौत

श्योपुर। श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। वहां परंपरागत स्वागत के बाद उसने दरवाजे पर तोरण मारा। फिर डीजे की धुन पर डांस करने लगा। दोबारा वह घोड़ी पर बैठा तो कुछ देर बाद बेसुध होकर गिर पड़ा।

प्रदीप जाट (27) की बारात श्योपुर बायपास से जाट छात्रावास पहुंची थी। यहां पर शादी समारोह था। शुरुआत में लोगों को लगा कि दूल्हा डांस करने से थक गया है लेकिन घोड़ी पर बैठे-बैठे उसकी हालत गंभीर हो गई। बारातियों ने उसे तुरंत घोड़ी से उतारा और सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका है।

*मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध*

दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप जाट पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रह चुका है। चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं।

Next Post

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 17 से शिव नवरात्रि

Sat Feb 15 , 2025
पहले दिन भगवान को लगेगी हल्दी   नवभारत न्यूज उज्जैन। महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि 17 फरवरी से शुरू हो जाएगी। पहले दिन भगवान महाकाल को पंडे-पुजारी हल्दी लगाकर दूल्हा बनाएंगे। गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों के द्वारा अभिषेक किया जाएगा। इसकी शुरुआत कोटितीर्थ कुंड पर कोटेश्वर महादेव के पूजन से […]

You May Like