हादसा: चलती बस से गिरा मजदूर, पिछले पहिए के नीचे आने से दर्दनाक मौत 

सीधी।चलती बस से नीचे गिरकर पिछले पहिया के नीचे आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह ह्रदयविदारक नजारा देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यह दर्दनाक हादसा जिले के मड़वास थाना अंतर्गत रामपुर ढ़ाबा के समीप आज सुबह करीब 9 बजे घटित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस बस क्रमांक एमपी 17 जेडए 8607 में मजदूर अमीर धोबी निवासी महखोर सवार था। बस के दरवाजे के समीप अमीर खड़ा था तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह चलती बस के पिछले पहिया के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि मजदूर अमीर धोबी बसों में चढऩे वाले यात्रियों का सामान चढ़ाने और उतारने का कार्य करता था। इसी मजदूरी के सहारे वह अपना जीवन-यापन करता था। आज भी वह इसी काम के लिए बस में सवार था। हादसे की सूचना मिलते ही मड़वास थाना प्रभारी केदार परौहा अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

रामपुर ढ़ाबा के समीप आज सुबह बस के नीचे आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं घटना कारित करने वाली बस को जप्त करते हुए उसके चालक को थाना में बैठाकर कार्यवाही की जा रही है।

केदार परौहा, थाना प्रभारी मड़वास

Next Post

तीन वाहन आपस में टकराये, तीन की मौत

Tue Jun 10 , 2025
कटनी। कटनी-शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 78 पर एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरखी मोड़ के पास सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब साढ़े 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर तीन वाहन आपस में टकरा गए जिसमें बड़े ट्राला क्रमांक: एच आर -47 जी 4675 से एक 407 क्रमांक: एम […]

You May Like