सीहोर। विधायक सुदेश राय गुरुवार को लुनिया मोहल्ला स्थित दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु और घायल परिजनों की स्थिति से दुखी शोक पीडि़त चौहान परिवार में पहुंचे.
उन्होंने घटना को लेकर दुख व्यक्त करते हुए मृतक अमित चौहान व विवेक चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की. शोक में डूबे परिजनों को 25-25 हजार और घायल धीरज चौहान एवं विक्रम चौहान को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी. इसके अलावा परिजनों से चर्चा कर शासकीय योजना अंतर्गत आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया. विधायक राय ने कहा कि पुलिस ने स त धाराएं लगाकर आरोपी को गिर तार कर लिया है और वाहन को भी जप्त किया है. आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे और हमेशा परिवार की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे. विधायक सुदेश राय अपनी विधानसभा क्षेत्र में घटित होने वाली घटनाओं को लेकर शोकाकुल परिजनों के बीच पहुंचकर ढांढस बंधाते हैं और उनकी हरसंभव सहायता करते हैं. ऐसी ही संवेदनशीलता उन्होंने गुरुवार को भी दिखाते हुए पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया.
उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती बाबा मंदिर के पास 7 मार्च की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार युवकों को बुलेरो चालक द्वारा टक्कर मार दी गई थी. जिसमें अमित चौहान, विवेक चौहान, धीरज चौहान एवं विक्रम चौहान घायल हो गए थे. चिकित्सकों द्वारा अमित मृत घोषित कर दिया था वहीं विवेक की हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया था उपचार के दौरान विवेक चौहान की भी मृत्यु हो गई थी.
