रक्षाबंधन-जन्माष्टमी पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्कूटी पेट्रोलिंग

शाजापुर, आगामी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर शाजापुर पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस बल को दोपहिया वाहनों से पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

गुरुवार 14 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस लाइन से 21 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी के साथ बाजार क्षेत्रों में गश्त के लिए रवाना किया गया। एसपी प्रियंका शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

 

*बाजारों पर रहेगी कड़ी नजर*

एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि महिला पुलिस की टीमें शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और महिलाओं व बच्चों की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महिला संबंधी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

एसपी ने कहा कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे पर्वों पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे खरीदारी के लिए बाजार आते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और आमजन में सुरक्षित वातावरण का भरोसा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

 

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Next Post

इस साल किम जोंग-उन से मिलूंगा : ट्रंप

Thu Aug 20 , 2026
वाशिंगटन, 19 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इस वर्ष उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन से मुलाकात करेंगे। श्री ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि क्या वह इस वर्ष के […]

You May Like

मनोरंजन