बधाई ग्वालियर, स्वच्छता में ग्वालियर ने रचा नया इतिहास : ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर। स्वच्छता के क्षेत्र में ग्वालियर शहर द्वारा एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने समस्त ग्वालियरवासियों को बधाई दी है। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के अंतर्गत 60 से अधिक शहरों को विभिन्न श्रेणी अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार समारोह में ग्वालियर को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ मध्यप्रदेश’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने की घोषणा पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि यह ग्वालियर वासियों द्वारा स्वच्छता के लिए चलाए गए महाअभियान का प्रतिफल है कि आज ग्वालियर ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि यह सम्मान न केवल ग्वालियरवासियों बल्कि ग्वालियर नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण तथा सामूहिक प्रयासों की बड़ी उपलब्धि है। ग्वालियर को प्रदेश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त होने पर ऊर्जा मंत्री ने समस्त शहरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे ग्वालियर का सम्मान है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से सफलता मिली, अब स्वच्छता में नए कीर्तिमान बनाने का संकल्प ग्वालियर को मिला यह सम्मान शहर की स्वच्छता यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Next Post

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

Thu Nov 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और खतरनाक स्तर पर पहुंची वायु गुणवत्ता के खिलाफ गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया। रायसीना रोड स्थित एनएसयूआई मुख्यालय से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार […]

You May Like