नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और खतरनाक स्तर पर पहुंची वायु गुणवत्ता के खिलाफ गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया।
रायसीना रोड स्थित एनएसयूआई मुख्यालय से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदूषण पर तत्काल नियंत्रण की मांग की।
इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि दिल्ली की दमघोंटू हवा ने आम नागरिकों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा के जीवन को खतरे में डाल दिया है। बच्चे, बुजुर्ग और लाखों लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार और संबंधित एजेंसियां ठोस समाधान देने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी और कागजी दावों से प्रदूषण नहीं रुकेगा।
एनएसयूआई ने स्वच्छ हवा को नागरिकों का मौलिक अधिकार बताते हुए प्रभावी कदम उठाने और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
Next Post
सोनिया गांधी की पुस्तक का ऑडियो संस्करण भी आया
Thu Nov 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ अब प्रिंट के साथ-साथ ऑडियोबुक के रूप में भी उपलब्ध हो गई है और खुद श्रीमती गांधी ने पुस्तक की प्रस्तावना का पाठ किया है। पुस्तक के प्रकाशक हार्परकॉलिन्स इंडिया […]

You May Like
-
1 month ago
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 548 अंक उतरा
-
4 months ago
बीओसी ने नवपदोन्नत अधिकारियों का किया सम्मान
-
8 months ago
राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ में पहलवानों ने दिखाया दमखम
-
1 year ago
गांजा तस्कर को तीन साल का कठोर कारावास
