सोनिया गांधी की पुस्तक का ऑडियो संस्करण भी आया

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ अब प्रिंट के साथ-साथ ऑडियोबुक के रूप में भी उपलब्ध हो गई है और खुद श्रीमती गांधी ने पुस्तक की प्रस्तावना का पाठ किया है।
पुस्तक के प्रकाशक हार्परकॉलिन्स इंडिया ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ऑडियोबुक के शुरुआती शब्द श्रीमती गांधी की आवाज में हैं जबकि बाकी हिस्से का वाचन स्नेहा माथन ने किया है। पुस्तक का प्रिंट संस्करण गत 10 नवंबर को जारी किया गया था और यह प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं तथा ऑनलाइन माध्यमों पर उपलब्ध है।
गौतलब है कि श्रीमती गांधी ने इस संस्मरणात्मक पुस्तक में इटली में अपने बचपन से लेकर राजीव गांधी से मुलाकात, विवाह के बाद भारत आगमन, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से मिले आघात तथा राजनीति में अपनी भूमिका तक के जीवन सफर को दर्ज किया है।
पुस्तक में नेहरू-गांधी परिवार के निजी जीवन, कांग्रेस नेतृत्व, 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले और पांच दशकों में भारत में आए बदलावों का भी उल्लेख है।

.....

Next Post

विश्वकर्मा एकता महापदयात्रा का विश्वकर्मा विकास समिति ने किया स्वागत

Thu Nov 12 , 2026
ग्वालियर। आज ग्वालियर शहर में श्री विश्वकर्मा मंदिर, गुड़ा गुड़ी का नाका पर पगडी एवं पुष्पमाला पहनाकर विश्वकर्मा एकता पदयात्रा का स्वागत एवं वंदन अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर शहर में विश्वकर्मा मंदिर गुडा गुड़ी का नाका पर प्रेमसिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष ग्वालियर ग्रामीण भाजपा द्वारा सभी संतों का […]

You May Like