
लखनादौन/सिहोरा, लखनादौन विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिहोरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब श्री लखन लाल गोल्हानी जीके सुपुत्र स्वर्गीय मोहनलाल गोल्हानीकी मृत्यु हो गई गौशाला के नजदीक स्थित तालाब में शव बरामद हुआ। इस आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही सिहोरा सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ पंचनामा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कानून व्यवस्था और अपनी कड़ी निगरानी में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा व अन्य आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी की गईं।
मौत के कारणों पर उठे सवाल, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
इस अचानक हुई मौत ने ग्रामीणों और परिजनों के मन में कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना से स्तब्ध परिजनों ने तत्काल पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, इसकी जांच की जावे
