
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के सीतुलखुर्द मुख्य मार्ग में आज दिन मंगलवार की अल सुबह 30 वर्षीय युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरैनिया निवासी हरीश कुमार शाह पिता गंगा प्रसाद शाह उम्र 30 वर्ष किसी कार्य से मोटरसाइकिल में सवार होकर रजमिलान-माड़ा तरफ जा रहे थे कि, आज दिन मंगलवार की अल सुबह करीब 5 बजे सीतुलखुर्द मार्ग में अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दिया। जहां हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद सड़क पर तड़पता हुआ दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही माड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के लिए रवाना किया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश में जुट गई है। चर्चा है कि कोई हैवी वाहन के टक्कर से हरीश की मौत हुई है। पहले मृतक अज्ञात था, बाद में दोपहर के समय शिनाख्त हो पाया। वहीं इस घटना से हरीश के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
