मझगवां रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को लेकर भूख हड़ताल

सतना: सतना प्रयागराज रेलखण्ड पर मझगवां रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेलवे सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल की गई। यह हड़ताल रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस के नियमित ठहराव, आरपीएफ चौकी की स्थापना और रेलवे आरक्षण केंद्र खोले जाने की मांग पर केंद्रित थी। लगभग 4 घंटे बाद रेलवे अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।कांग्रेस नेता आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मझगवां क्षेत्र के हजारों यात्रियों को ट्रेन के ठहराव और अन्य आवश्यक रेलवे सुविधाओं की कमी के कारण लंबे समय से परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान कई बार आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
हड़ताल के दौरान, द्विवेदी ने तीन प्रमुख मांगें रखीं मझगवां रेलवे स्टेशन पर रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस का नियमित ठहराव, यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ चौकी की स्थापना और स्थानीय निवासियों की सुविधा हेतु रेलवे आरक्षण केंद्र की शुरुआत।इस भूख हड़ताल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों का समर्थन मिला। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि ट्रेन के ठहराव और अन्य रेलवे सुविधाएं मिलने से मझगवां तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
एरिया मैनेजर ने दिया आश्वासन
हड़ताल की सूचना मिलते ही रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आशुतोष द्विवेदी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

Next Post

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले दो दिनों में अत्यधिक तेज बारिश के आसार

Thu Jul 2 , 2026
रायपुर, 02 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दो दिनों के दौरान अत्यधिक तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर […]

You May Like