गिट्टी से भरे डंपर ने मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत

इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार गिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. डंपर इतनी स्पीड में था कि टक्कर के बाद पलट गया. दोनों मां-बेट उसके नीचे दब गए. हादसे के बाद इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस के मुताबिक, देपालपुर के ग्राम नयाखेड़ा निवासी असलम पिता मुख्तयार पटेल (32) अपनी मां मलका बी के साथ चिमली गांव में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे.

दोपहर में बाइक से घर जाते समय सांवेर के पास एक मोड़ पर चंद्रावतीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े. टक्कर के बाद गिट्टी से भरा डंपर भी उनके ऊपर पलट गया, जिससे दोनों नीचे दब गए. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर उनकी मौत हो गई. हादसा देखकर मौजूद लोग सिहर उठे.

शवों को निकालने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन
सूचना मिलते ही पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शवों को निकालने के लिए क्रेन बुलाई. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए. हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पुलिस ने शवों को सांवेर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. सांवेर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय में समर कैंप का आगाज़, पारंपरिक खेलों और कला के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat May 2 , 2026
बुधनी। एक मई से नगर के सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य सुधा सालोमन एवं समर कैंप प्रभारी अनुपमा दुबे के नेतृत्व में आयोजित हुआ. समर कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला. कैंप के दौरान विभिन्न थीम आधारित गतिविधियों […]

You May Like