
जबलपुर। होली पर्व को लेकर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह द्वारा कंट्रोल रूम में बुधवार को बैठक ली गई। बैठक में आईजी ने कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही निर्देश दिए कि होलिका प्रतिमायें परम्परागत स्थानों पर ही रखी जाये जहां भी होलिका प्रतिमायें रखी जा रही है, विवादास्पद स्थल नहीं होना चाहिये, एवं आवागमन अवरूद्ध नहीं होना चाहिये। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करने के साथ निगाह रखें साथ ही अपने सूचनातंत्र को मजबूत करें। बाद में पुलिस ने नागरिकों का सुरक्षा का एहसास दिलाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला।
