12वीं की परीक्षा में पकड़े पांच नकलची

कटनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं का संचालन 25 फरवरी से चल रहा है जिसमें शुक्रवार को कक्षा बारहवीं के अंग्रेजी के पेपर में संयुक्त संचालक संभाग जबलपुर प्राचीश जैन टीम सहित पहुंचकर ढीमरखेड़ा क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया निरीक्षण में जेडी की टीम सर्वप्रथम हायर सेकेंडरी स्कूल दशरमन में चल रहे परीक्षा में पहुंचकर देखा तो दो छात्रों के पास नकल की पर्ची अंग्रेजी के पेपर की ही पाई गई टीम द्वारा तत्काल ही दोनों छात्रों के ऊपर नकल प्रकरण बनाया गया और संबंधित कक्ष में ड्यूटी में तैनात पर्यवेक्षक का नाम भी कार्यवाही के लिए अंकित किया गया। जेडी द्वारा अगले निरीक्षण में झिन्ना पिपरिया परीक्षा केंद्र में तीन नकलची पकड़े गए जिनके ऊपर भी कार्यवाही की गई।

Next Post

पाकिस्तान: नौशेरा में आत्मघाती विस्फोट में हक्कानी मदरसे के मौलाना सहित सात लोगों की मौत

Fri Feb 28 , 2025
नौशेरा 28 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा प्रांत के नौशेरा में मदरसे की मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती विस्फोट में दारुल उलूम हक्कानिया के एक शीर्ष अधिकारी समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को […]

You May Like