हिरदेनगर में 1.264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

मंडला:महाराजपुर थाना अंतर्गत हिरदेनगर चौकी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1.264 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से गांजा के साथ उसकी स्कूटी भी जब्त की है ।चौकी प्रभारी विकास सिंह तोमर ने जानकारी दी कि पुलिस टीम द्वारा कुडवन तिराहा, हिरदेनगर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.264 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान रामकिशोर पटेल पिता प्रताप पटेल, निवासी ककैया, थाना बम्हनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से बरामद गांजा और उसकी स्कूटी को जब्त कर लिया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी विकास सिंह तोमर, सहायक उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह राजपूत, आरक्षक रशीद कुमार पुशाम, आरक्षक आनंद, आरक्षक अमित, सैनिक जगदीश सिंगौर और महिला आरक्षक दीपाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि समाज को नशे की बुराई से मुक्त किया जा सके।

Next Post

मोहल्ले में झगड़े के दौरान मारपीट, पीड़ित घायल

Sun Nov 9 , 2025
इंदौर: संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रात के समय हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया. 40 वर्षीय फरियादी पप्पू बामने निवासी श्यामाचरण शुक्ला नगर ने बताया कि उनके बेटे युवराज के साथ मोहल्ले के निवासी विष्णु के बीच झगड़ा हो गया. बीचबचाव करने के लिए जब वह पहुंचे, तो […]

You May Like

Play sound