खण्डेलवाल का रतलाम दौरा, वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल शनिवार को रतलाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल मौर्य एवं प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की।

भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने दोनों वरिष्ठ नेताओं से संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र की समसामयिक राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Next Post

पानी की समस्या पर ग्रामीणों का चक्काजाम, राजगढ़-खुजनेर मार्ग पर वाहनों की लगी कतार

Sat Jan 10 , 2026
राजगढ़। खुजनेर रोड पर जिले के ग्राम बरखेड़ा में शनिवार को पानी की समस्या को लेेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. करीब एक घंटे तक चक्काजाम से आवागन बाधित रहा. जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ा में लगभग 150 ग्रामीणों द्वारा पानी की आ रही परेशानी को लेकर शनिवार प्रात: 11.30 […]

You May Like

मनोरंजन