मोहल्ले में झगड़े के दौरान मारपीट, पीड़ित घायल

इंदौर: संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रात के समय हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया. 40 वर्षीय फरियादी पप्पू बामने निवासी श्यामाचरण शुक्ला नगर ने बताया कि उनके बेटे युवराज के साथ मोहल्ले के निवासी विष्णु के बीच झगड़ा हो गया. बीचबचाव करने के लिए जब वह पहुंचे, तो आरोपी ने उन्हें गालियां दी और नुकीली वस्तु से पीट दिया. घटना में पीड़ित के पीठ और कमर के पास चोटें आईं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सहायक प्रबंधक की बेरहमी से पिटाई, चार वसूलीबाज गिरफ्तार

Sun Nov 9 , 2025
सिंगरौली: एनसीएल अमलोरी परियोजना में कार्यरत कलिंगा ओबी कंपनी के सहायक प्रबंधक हेमंत डाकुल और एक कर्मचारी के साथ वसूलीबाजों ने बेरहमी से मारपीट की। घटना कोतवाली क्षेत्र के ट्रॉमा सेंटर के पास एक कमरे में हुई। आरोपियों ने दोनों को रंगदारी के लिए बुलाया था। मामले की जानकारी वरिष्ठ […]

You May Like

मनोरंजन