सहायक प्रबंधक की बेरहमी से पिटाई, चार वसूलीबाज गिरफ्तार

सिंगरौली: एनसीएल अमलोरी परियोजना में कार्यरत कलिंगा ओबी कंपनी के सहायक प्रबंधक हेमंत डाकुल और एक कर्मचारी के साथ वसूलीबाजों ने बेरहमी से मारपीट की। घटना कोतवाली क्षेत्र के ट्रॉमा सेंटर के पास एक कमरे में हुई। आरोपियों ने दोनों को रंगदारी के लिए बुलाया था।

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने पर एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आधी रात सोनभद्र जिले से मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह, अंकित सिंह, डब्बू सिंह व एक अन्य को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट व गुंडागर्दी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

Next Post

कांग्रेस की दिल्ली रैली में चंबल क्षेत्र की बड़ी भागीदारी होगी, चलेगी विशेष ट्रेन

Sun Nov 9 , 2025
ग्वालियर: कांग्रेस एक भी देशभक्त नागरिक का नाम वोटरलिस्ट से नहीं कटने देगी। इसी विषय को लेकर 25 से 30 नवंबर तक दिल्ली में देशव्यापी महारैली होगी। रामलीला मैदान से लाखों कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे और 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन के सामने पाँच किलोमीटर लंबी मानव-श्रृंखला बनेगी। काग्रेस 5 […]

You May Like