एक्शन में कलेक्टर: पौधरोपण में धांधली की शिकायत, एसडीएम को जाँच की कमान

हरदा: कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने छीपानेर में मनरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत तालाब के आसपास हुए पौधरोपण में स्वीकृत राशि एवं रोपे गए पौधों की एसडीएम टिमरनी को जांच करने के आदेश दिये हैं। ग्रामीणों की शिकायत थी कि यहां स्वीकृत 200 पौधों के रोपने के स्थान पर कम पौधे रोपे गए हैं। अपने भ्रमण में कलेक्टर द्वारा ग्राम तजपुरा में गेहूँ उपार्जन केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

उन्होने यहां किसानों के स्लॉट बुकिंग की जानकारी ली। साथ ही उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिये छायापानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। ग्राम तजपुरा एवं छीपानेर में संचालित आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों का भी इस दौरान कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया। छीपानेर के आयुष्मान आरोग्य केन्द्र तक सड़क निर्माण के पंचायत सचिव को निर्देश दिये गये।

Next Post

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 53वें जन्मदिन पर पुणे के जबरा फैन ने दी खास सौगात, 'सचिन मलाई गोला' दुकान पर ग्राहकों को मिल रही 50 प्रतिशत की भारी छूट

Fri Apr 24 , 2026
पुणे | दुनिया भर में ‘क्रिकेट के भगवान’ के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर महाराष्ट्र के पुणे में उनके एक परम भक्त ने जश्न का अनूठा तरीका निकाला है। येरवडा इलाके में पिछले 30 वर्षों से ‘सचिन मलाई गेला’ […]

You May Like