
सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरसुराई घाट झारा में गुरुवार शाम करीब 4 बजे मारपीट की घटना सामने आई। यहां झूला संचालक पर एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गंभीर रूप से घायल झूला संचालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हमलावर युवक की पहचान व कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
