चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

लखनऊ 14 अप्रैल (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 30वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया। टॉस के बाद धोनी ने कहा कि ओस को देखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। धोनी ने कहा कि टेम्परामेंट जरूरी है, बल्लेबाजी में उनकी टीम का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। धोनी ने कहा कि गेंदबाजी में पहले छह ओवर में गेंदबाजी भी समस्या रही है लेकिन कई मौके पर गेंदबाजों ने वापसी की है। उन्होंने कहा कि आज एकादश में दो बदलाव है, डेवन कॉन्वे की जगह शेख रसीद और अश्विन की जगह ओवर्टन को मौका मिला है।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते। उन्होंने कहा कि आज टीम में एक बदलाव है। हिम्मत सिंह की जगह मिचेल मार्श की वापसी हुई है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

लखनऊ सुपर जायंट्स एकादश : निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत(विकेटकीपर और कप्तान), दिग्वेश सिंह, डेविम मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप और आवेश खान

चेन्नई सुपर किंग्स एकादश : शेख रसीद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद और मतिशा पतिराना।

 

Next Post

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले में डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत बनवाई अपनी किसान आईडी

Mon Apr 14 , 2025
*डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत शिवराज सिंह ने अपनी किसान आईडी बनवाई *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा डिजिटल कृषि मिशन की शुरुआत की गई है- शिवराज सिंह *मिशन का उद्देश्य किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम बनाना है- शिवराज सिंह *सभी किसानों की […]

You May Like