एंबुलेंस नहीं पहुंची, बाइक से पहुंचाया गर्भवती को बच्चे की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

गंजबासौदा। ग्राम लगदा निवासी दशरथ कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची. मजबूरन उन्होंने पत्नी को बाइक से लेकर त्योंदा अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई.

परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है. उनका कहना है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ. वहीं प्रसूता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर होने के बावजूद मरीज को विदिशा रेफर नहीं किया गया. साथ ही आरोप लगाया गया कि अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मरीज के परिजनों से 1000 से 1200 रुपये तक की डिमांड की जाती है.

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान चली गई और अब मां की जान भी खतरे में है.

इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष ज्ञात नहीं हो सका.

Next Post

महापौर देर रात लगातार कर रहे पेंचवर्क कार्यों का निरीक्षण 

Fri Nov 7 , 2025
इंदौर. शहर की सड़कों के सुधार और पेचवर्क का महापौर लगातार देर रात में निरीक्षण कर रहे हैं. शहर की सड़कों पर यातायात को सुगम और व्यवस्थित चलाने के लिए पेंचवर्क की भी मॉनीटरिंग की जा रही है. इसी क्रम में कल रात महापौर ने पेंचवर्क कार्यों का मौका मुआयना […]

You May Like