महापौर देर रात लगातार कर रहे पेंचवर्क कार्यों का निरीक्षण 

इंदौर. शहर की सड़कों के सुधार और पेचवर्क का महापौर लगातार देर रात में निरीक्षण कर रहे हैं. शहर की सड़कों पर यातायात को सुगम और व्यवस्थित चलाने के लिए पेंचवर्क की भी मॉनीटरिंग की जा रही है. इसी क्रम में कल रात महापौर ने पेंचवर्क कार्यों का मौका मुआयना किया.

बुधवार रात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पलासिया चौराहा, मालीपुरा, बांगड़दा रोड एवं सिंगापुर टाउनशिप क्षेत्र में जारी कार्यों का जायजा लिया. इससे पूर्व भार्गव ने बॉम्बे हॉस्पिटल, रावजी बाजार एवं फूटी कोठी क्षेत्र में देर रात पेंचवर्क कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए थे. महापौर ने कहा कि शहर की सड़कें नागरिकों की सुविधा और शहर की पहचान हैं. हर इलाके में गुणवत्ता के साथ पेंचवर्क समय पर पूरा करें, ताकि शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके. निरीक्षण के दौरान जनकार्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

हत्या-हादसे एंगल पर पड़ताल: फुटेज खंगाले, संदेहियों से पूछताछ

Fri Nov 7 , 2025
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय की 9 वीं कक्षा में पढऩे वाली दो छात्राओं की भदभदा वॉटर फॉल में डूबने से हुई मौत के मामले में पुलिस हत्या और हादसे एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने से लेकर संदेहियों से पूछताछ शुरू कर […]

You May Like