बीकोरी को सौगात: पंचायत भवन का भूमि पूजन और सीसी रोड का लोकार्पण

माखननगर। ग्राम पंचायत बीकोरी में 37.50 लाख की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन (अटल ग्राम सेवा सदन) का भूमि पूजन एवं 4.85 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड (सतीश यादव से कन्हैया अहिरवार के घर तक) का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि ये परियोजनाएँ ग्राम के सर्वांगीण विकास और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा, आरी मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, माखननगर मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई परनामे, जिला सदस्य उमेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष लालचंद यादव, रामगोविंद यादव, बबली पारासर, सरपंच संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Next Post

दहेज प्रथा के खिलाफ नई पहल, मुस्लिम विकास परिषद का परिचय सम्मेलन

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद द्वारा राजधानी भोपाल के हमीद मंजिल शादी हॉल में देश का पहला बिना दहेज का मुस्लिम परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि राज्यों से 275 से अधिक युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। इस अनोखी पहल के तहत केवल […]

You May Like